शुभमन गिल का टूटा सपना, इस खिलाड़ी ने अपने नाम किया ICC का बड़ा सम्मान

आईसीसी ने शुभमन गिल को बड़ सम्मान नहीं दिया है, जबकि उनका नाम नॉमिनेट किया गया था. आईसीसी ने उनकी जगह तेज गेंदबाज को बड़ा अवॉर्ड देने का फैसला किया है. ऐसे में गिल का सपना टूट गया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

ICC: आईसीसी ने न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी को बड़ा सम्मान दिया है. आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ (जून) के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया था. इसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी नाम शामिल था. इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी नाथन स्मिथ और बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन का नाम शामिल था. इन 3 खिलाड़ियों को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया था.

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मिला आईसीसी का बड़ा सम्मान

नाथन स्मिथ ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (जून) का अवॉर्ड जीत लिया है. 28 साल के स्मिथ ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 3 मैच में 16 विकेट चटकाए थे. स्मिथ की शानदार गेंदबाजी के दमपर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था.

विज्ञापन

उन्होंने इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले मैच की दूसरी पारी में किया, जब नाथन ने 70 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. पूरी सीरीज में इस गेंदबाज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और विरोधी टीम के खिलाफ कमाल किया.

इसके अलावा महिला में ये अवॉर्ड इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज को मिला है. उन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 302 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हार का डबल झटका, ICC Ranking में टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान

नाथन ने क्या कहा?

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (जून) का अवॉर्ड मिलने के बाद नाथन ने कहा “यह वाकई खास है. लड़कों के लिए इंग्लैंड का दौरा शानदार रहा, और यह सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं आमतौर पर व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए नहीं खेलता, लेकिन यह सम्मान पाकर खुशी हो रही है और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने सीरीज जीतने में योगदान दिया.”

विज्ञापन

गिल ने भी किया था शानदार प्रदर्शन

गिल ने भी जून में शानदार प्रदर्शन किया था. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच में 126 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान ने 238 रन बनाए थे. लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में उनके बल्ले से 110 गेंदों में 154 रनों की पारी निकली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ