Most IPL Final Matches hosted Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच जारी है और टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की जबरदस्त जंग चल रही है. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 6 मई को इसका आधिकारिक ऐलान किया है. यह चौथा मौका होगा, जब दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं IPL के फाइनल की मेजबानी करने वाले मैदानों के बारे में.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथी बार होगा IPL फाइनल
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम चौथी बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले की मेजबानी करने जा रहा है, जो IPL के इतिहास में किसी भी स्टेडियम द्वारा सबसे ज्यादा है. इससे पहले इस मैदान पर 3 IPL फाइनल (2022, 2023 और 2025) मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला भी इस मैदान पर खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत हासिल कर पहली बार ट्रॉफी उठाई थी. इससे पहले 2023 के सीजन का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में हुआ था और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था.
वहीं, 2022 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें GT ने राजस्थान रॉयल्स को 7 हराया था और अपने डेब्यू सीजन में भी चैंपियन बनी थी. बता दें कि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम हैं, जहां एक साथ 1,32000 दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं और 5 सालों में चौथी बार फाइनल की मेजबानी करने के लिए तैयार है.
दूसरे नंबर पर है चेपॉक स्टेडियम
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक भी अब तक 3 बार (2011, 2012 और 2024) IPL फाइनल की मेजबानी कर चुका है. आईपीएल 2011 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था. वहीं, 2012 के फाइनल में CSK को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2024 के खिताबी मुकाबले में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती थी.
ये भी पढ़ें- क्या वैभव सूर्यवंशी को छोड़ना पड़ेगा IPL? राजस्थान रॉयल्स पर लगे गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
इन मैदानों पर हुए हैं 2-2 IPL फाइनल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम और एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) के बाद, कई अन्य स्टेडियम भी आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर चुके हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स (2013, 2015), बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (2014, 2016), हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (2017, 2019), दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (2020, 2021) और मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (2008, 2010) में 2-2 आईपीएल फाइनल खेले जा चुके हैं. इसके अलावा, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (2018) और साउथ अफ्रीका के न्यू वांडरर्स स्टेडियम (2009) में भी 1-1 फाइनल मैच आयोजित हुआ है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines