IPL 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले?

IPL 2026 Playoffs Schedule: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 26 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां देखें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल.

IPL 2026 Playoffs Schedule

IPL 2026 Playoffs Schedule

IPL 2026 Playoffs Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. IPL के 19वें सीजन में फिलहाल लीग स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं और टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग जारी है. प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. प्लेऑफ में दो क्वालीफायर, एक एलीमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला होगा, जिसके लिए 3 वेन्यू सिलेक्ट किए गए हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल पर.

विज्ञापन

कब और कहां होंगे IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले?

आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को खेला जाएगा. इसके बाद 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी और पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में होगा. वहीं, 27 मई को न्यू चडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. दूसरा क्वालीफायर 29 मई के न्यू चंढीगढ़ में ही खेला जाएगा. इसके बाद क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेताओं के बीच फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में होगा. बता दें कि, IPL 2025 का खिताबी मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एतिहासिक जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

बेंगलुरु में क्यों नहीं हो रहा फाइनल मुकाबला?

नियम के अनुसार, IPL की मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान को फाइनल की मेजबानी दी जाती है, लेकिन कुछ कारणों से इस बार ऐसा नहीं हो पाया है. BCCI ने बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी नहीं मिलने के बाद में अपने बयान में कहा कि, “शुरुआत में फाइनल की मेजबानी के लिए बेंगलुरु को चुना गया था. हालाकि, स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ ऐसी जरूरतों के चलते, जो बीसीसीआई के तय दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, इसीलिए आयोजन स्थल को स्थानांतरित कर दिया गया.”

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल

मुकाबलातारीखमैदानशहर
क्वालीफायर 126 मईहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियमधर्मशाला
एलिमिनेटर27 मईमहाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमन्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर 229 मईमहाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमन्यू चंडीगढ़
फाइनल31 मईनरेंद्र मोदी स्टेडियमअहमदाबाद

ये भी पढ़ें- IPL में फेंकी 3495 गेंद, 137 विकेट, लेकिन कभी नहीं डाली नो-बॉल, इस भारतीय गेंदबाज के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ