Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026

क्या वैभव सूर्यवंशी को छोड़ना पड़ेगा IPL? राजस्थान रॉयल्स पर लगे गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं। 15 साल की उम्र में वो बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं. इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. वो राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में सफलता का एक बड़ा कारण हैं. वैभव सूर्यवंशी इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं और अब उन्हें लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार नाइक ने राजस्थान रॉयल्स पर FIR दर्ज करने की धमकी दी है. उनका मानना है कि RR टीम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बाल मजदूरी करा रही है.

विज्ञापन

क्या है बाल मजदूरी से जुड़ा पूरा मामला?

कर्नाटक के एक सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार नाइक का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी बच्चे हैं और उन्हें IPL जैसी बड़ी लीग के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने RR पर वैभव से बाल मजदूरी कराने के आरोप लगाए. यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. कानूनी नियमों के अनुसार कोई भी कलाकार या खिलाड़ी 14 साल से अधिक होने पर खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकता है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ FIR दर्ज करने का कोई अर्थ नहीं होगा, क्योंकि कानूनी अधिनियम सूर्यवंशी को IPL या प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने की अनुमति देते हैं. वैभव को IPL खेलने में कोई समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ