अब इस देश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान, 15 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक कई देश टीम का ऐलान कर चुके हैं. भारत, इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका जैसे देश भी अपने दल घोषित कर चुके हैं. अब एक और देश ने आगामी मेगा इवेंट के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. कुल 15 खिलाड़ियों को मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है.

नामीबिया क्रिकेट टीम

नामीबिया क्रिकेट टीम

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें अपनी तैयारी कर चुकी हैं. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका ने भी आगामी विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टी-20 विश्व कप 2026 भी 2024 की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी. सभी टीमों को कुल 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है. अब टी-20 विश्व कप 2026 के लिए नामीबिया ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. 30 वर्षीय खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

30 वर्षीय खिलाड़ी होगा कप्तान

आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए नामीबिया ने अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को भी रखा गया है. टीम की कप्तानी 30 साल के ऑलराउंडर गेरहार्ड इरास्मस करेंगे. उन्हें बोर्ड ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा अलेक्जेंडर वोल्शेंक को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है. बता दें कि नामीबिया लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. नामीबिया भारत, पाकिस्तान, यूएसए, और नीदरलैंड के साथ ग्रुप ए में है.

Advertisment

नामीबिया अपने अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी. 12 फरवरी को भारत के खिलाफ नामीबिया दूसरा मैच भी अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेलेगी. इसके अलावा 15 फरवरी को टीम का मुकाबला यूएसए के खिलाफ चेन्नई में होगा, जबकि 18 फरवरी को नामीबिया पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी.

हम पूरी तरह से तैयार हैं- नामीबिया क्रिकेट

नामीबिया ने आगामी टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा “हमारी टीम भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए तैयार है. टीम और मैनेजमेंट को शुभकामनाएं क्योंकि वे वैश्विक मंच पर नामीबिया का झंडा फहराएंगे. फैंस, तैयार हो जाइए. लड़कों का समर्थन करने के लिए ट्रैवल पैकेज जल्द ही घोषित किए जाएंगे.”

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित नामीबिया टीम

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेइंगो.

रिजर्व खिलाड़ी- अलेक्जेंडर वोल्शेंक

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ