साइक्‍ल‍िंंग वर्ल्‍ड चैंप‍ियनश‍िप में बड़ा हादसा, 18 वर्षीय खिलाड़ी की हुई दर्दनाक मौत

Muriel Furrer: पैरा-साइक्लिंग विश्व चैंपियनशिप में एक बड़ा हादसा हुआ है। 18 साल की साइक्‍ल‍िंंग खिलाड़ी म्यूरियल फ्यूरर की 27 सितंबर को मौत हो गई। उन्हें 26 सितंबर को गंभीर चोट लगी थी।

Muriel Furrer

Muriel Furrer: 18 साल की म्यूरियल फ्यूरर की 27 सितंबर शुक्रवार को मौत हो गई। 26 सितंबर को साइक्‍ल‍िंंग खिलाड़ी म्यूरियल फ्यूरर को पैरा साइक्‍ल‍िंंग विश्व चैंपियनशिप में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

पैरा-साइक्लिंग विश्व चैंपियनशिप में म्यूरियल फ्यूरर को गंभीर चोट लग गई थी। वह साइक्लिंग के दौरान गिर गई थीं। इस दौरान उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शुक्रवार की सुबह ज्यूरिख यूनिवर्सिटी अस्पताल में खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल ने जताया दुख

यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल ने खिलाड़ी की मौत के बाद अपना दुख जताया है। संघ ने माना कि म्यूरियल फ्यूरर की मौत से इंटरनेशनल साइक्लिंग को नुकसान हुआ है। अपने बयान में संघ ने कहा कि इंटरनेशनल साइक्लिंग एसोसिएशन ने एक ऐसी खिलाड़ी को खो दिया, जिसका भविष्य उज्जवल था। इसके अलावा पैरा-साइक्लिंग रोड विश्व चैंपियनशिप की आयोजन समिति, ने म्यूरियल फ्यूरर के परिवार, दोस्तों और उनके फेडरेशन स्विस साइक्लिंग के प्रति दुख वयक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारा दिल टूट गया है। हमारे पास शब्द नहीं हैं। भारी मन के साथ हमें आज म्यूरियल फ्यूरर को अलविदा कहना पड़ रहा है। इसके अलावा आयोजन कमेटी ने कहा है कि खिलाड़ी की मौत की जांच जारी है।

इस साल रहा था शानदार प्रदर्शन

म्यूरियल फ्यूरर ने इस सप्ताह की शुरुआत में टाइम ट्रायल में 44वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने इसी साल ही स्विस रोड नेशनल्स में ट्रायल और रोड रेस में 2 बार सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि अब उनकी मौत के बाद चाहने वाले काफी दुख हैं। खेल जगत की कई हस्तियों ने भी फ्यूरर की मौत का दुख जताया है। सोशल मीडिया पर भी फ्यूरर की मौत को याद कर लोग भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ