क्रिकेट मैदान बना अखाड़ा! टी20 मुंबई लीग के फाइनल में लड़ाई पर उतारू हुए खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो

Heated Exchange in T20 Mumbai 2026: टी20 मुंबई लीग 2026 का फाइनल काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा. दोनों टीमों के दो खिलाड़ियों के बीच जमकर बवाल हुआ और वो मारपीट को उतारू हो गए थे. इसी का वीडियो वायरल हो रहा है.

Heated Exchange in T20 Mumbai 2026

T20 मुंबई लीग में बवाल (Image Credit: Twitter Video Screenshot)

Heated Exchange in T20 Mumbai 2026: टी20 मुंबई लीग 2026 के फाइनल में काफी बवाल देखने को मिला. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई. दोनों टीमों के खिलाड़ियों और अंपायर्स को आकर मामले को शांत कराना पड़ा. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, MSC मराठा रॉयल्स और ARCS अंधेरी के बीच फाइनल मैच हुआ था, जिसमें खिलाड़ियों के बीच बहस से माहौल गरमा गया और वो मारपीट के लिए उतारू हो गए थे.

विज्ञापन

T20 मुंबई 2026 के फाइनल में बवाल

फाइनल में ARCS अंधेरी के रन चेज के दौरान मामला गंभीर हो गया. गौरव जथार ने इरफान उमैर की गेंद पर छक्का जड़ दिया लेकिन अगली ही गेंद पर इरफान ने उनका विकेट झटक लिया. इस विकेट के बाद मराठा रॉयल्स ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. अपना विकेट गंवाने के बाद जथार गुस्से में नजर आए और उनकी भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के साथ बहस हुई. अंपायर्स और खिलाड़ियों ने आकर मामले को शांत कर दिया.

विज्ञापन

तनाव यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि ARCS अंधेरी के डगआउट के पास भी मराठा रॉयल्स के एक खिलाड़ी के साथ गौरव की बहस हुई. अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे और अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों और अंपायरों ने भी मामला शांत कराया.

विज्ञापन

मराठा रॉयल्स ने जीता T20 मुंबई 2026 का खिताब

MSC मराठा रॉयल्स ने पिछले साल टी20 मुंबई का खिताब जीता था और वो इस साल फाइनल में इसे डिफेंड करने उतरे थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 154 रन बनाए. जवाब में ARCS अंधेरी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई. मराठा रॉयल्स ने 8 रन से जीत दर्ज की और लगातार दूसरे खिताब पर कब्जा किया. तुषार देशपांडे ने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने 51 रन पर बल्लेबाजी कर रहे दिव्यांश सक्सेना का विकेट झटका और फिर अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे का अहम विकेट भी लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ