बारिश बिगाड़ेगी IND vs PAK मैच का खेल? जानें वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND W vs PAK W Weather Report: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस उत्साहित हैं. आइए जानते हैं कि मैच में बारिश का दखल होगा या नहीं.

IND W vs PAK W Weather Report

IND vs PAK: मौसम की रिपोर्ट (Image: Cricbuzz and 2nd-AI Generated)

IND W vs PAK W Weather Report: भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. 14 जून, यानी आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह 2026 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का पहला मैच है. टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, लेकिन सभी के मन में यह सवाल है कि इस मैच में बारिश का दखल होगा या नहीं.

विज्ञापन

IND vs PAK मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है. एजबेस्टन में तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. अच्छी बात यह है कि दोनों टीमें बिना किसी मौसमी बाधा के पूरे 20 ओवर के मैच की उम्मीद कर सकती हैं. मैच के दौरान तापमान और बादलों को देखते हुए लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का मैच इंग्लैंड में हो रहा है. भारतीय समय अनुसार यह मैच आज शाम 7 बजे शुरू होगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर ले सकते हैं और ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान टीम का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ