IPL 2027, Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब टीम के सपोर्ट स्टाफ से तीन बड़े नामों को छुट्टी हो गई है. मुंबई ने बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन को भी अपने कोचिंग सेटअप से हटा दिया है. MI ने गुरुवार (29 अक्टूबर) इस बड़े बदलाव की जानकारी दी है. आगामी सीजन से पहले MI फ्रेंचाइजी लगातार अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है. मुंबई ने हाल ही में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने को हेड कोच पद से हटा दिया था और उनकी जगह कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच बनाया. अब फ्रेंचाइजी ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन से रिश्ते खत्म कर लिए हैं.
लसिथ मलिंगा समेत 3 कोच मुंबई इंडियंस से हुए अलग
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन टीम के कोचिंग सेटअप में अपनी-अपनी भूमिकाओं से हट रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने इन तीनों के योगदान को सराहा और उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद कहा है. मलिंगा पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं. वह MI के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. उन्होंने टीम को चार आईपीएल खिताब और 2011 चैंपियंस लीग टी20 का खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
खिलाड़ी के रूप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मलिंगा ने मेंटर और कोच की जिम्मेदारी भी संभाली. फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि, “मलिंगा का मुंबई इंडियंस के साथ सफर बेहद खास रहा. टीम के प्रति उनका समर्पण, कॉम्पिटिटिव स्पिरिट और टीम के प्रति कमिटमेंट कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन के योगदान को भी सराहा
वहीं, पारस म्हाम्ब्रे पहली बार 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे. इसके बाद 2024 में उन्होंने फ्रेंचाइजी में वापसी की. अपने दोनों कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने और प्रतिभाशाली गेंदबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाई. फ्रेंचाइजी ने उनके समर्पण, खिलाड़ियों की प्रतिभा को विकसित करने की क्षमता और टीम के सदस्यों के साथ बनाए गए मजबूत रिश्तों की सराहना की. वहीं, कार्ल हॉपकिंसन आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच बने थे. फ्रेंचाइजी ने उनके पेशेवर रवैये, अनुभव और समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि उनके योगदान से टीम के फील्डिंग स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिली. MI ने अंत में तीनों को धन्यवाद देते हुए उनके योगदान और सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया.
गौरतलब है कि इन बदलावों के जरिए फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप को नए सिरे से तैयार करने में जुटी है. MI आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है. टीम ने 2013 से 2020 के बीच पांच बार खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम की थी. हालांकि, 2021 से 2026 तक टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. इस दौरान टीम एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी और दो सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही. लगातार मिल रही निराशा के बाद अब फ्रेंचाइजी नए सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव कर रही है.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
संबंधित खबरें
WWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
9 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
14 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
25 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
30 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines