MI vs DC: WPL 2026 में मुंबई की शेरनियों की दहाड़! हरमनप्रीत और ब्रंट के तूफान में उड़ गई दिल्ली कैपिटल्स

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मैच नंबर 3 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हरा दिया. मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट साइवर ब्रंट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

WPL 2026 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत

WPL 2026 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम करते हुए दिल्ली को चारों खाने चित कर दिया. मुंबई की ओर से नैट साइवर ब्रंट के अलावा हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि दिल्ली की ओर से कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. मुंबई ने सीजन की पहली जीत हासिल की. मुंबई ने 50 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने बनाए थे 195 रन

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195/4 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर गोल्डन डक पर आउट हुई थीं, जबकि जी कमालिनी ने 19 गेंदों में 16 रन बनाए. नैट साइवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल थे.

विज्ञापन

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 42 गेंदों में 74 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. अंत में निकोला कैरी ने 12 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. दिल्ली की ओर से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स खासा प्रभावित नहीं कर सकी. टीम के बल्लेबाज एक के बाद पवेलियन लौटते चले गए. सलामी बल्लेबाज लिजेल ली 10 गेंदों में 10 और शेफाली वर्मा 13 गेंदों में 8 रन बनाकर चलती बनीं. इसके अलावा लौरा वोल्वाड्ट का बल्ला भी नहीं चला. उन्होंने 5 गेंदों में 9 रन बनाए. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स भी पहले मैच में कमाल नहीं कर सकीं. उन्होंने 3 गेंदों में महज 1 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 145 रनों पर सिमट गई. दिल्ली की ओर से कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ