PBKS vs MI: IPL 2024 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया। चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स 183 रन पर सिमट गई। ये खिलाड़ी मुंबई की जीत के हीरो रहे।
रोहित शर्मा
अपने करियर का 250वां IPL मुकाबला खेल रहे रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 144 की स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 36 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा IPL में 6500 रन भी पूरे हो गए हैं।
सूर्यकुमार यादव
पिछले मैच में खाता नहीं खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 147.17 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों पर 78 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। सूर्या की पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस इतना स्कोर बना सकी।
तिलक वर्मा
पंजाब किंग्स के खिलाफ तिलक वर्मा का शानदार कैमियो देखने को मिला। उन्होंने लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर मुंबई के स्कोर में अहम इजाफा किया। तिलक 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और इतने ही छक्के ठोके।
जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 5.2 की किफायती इकॉनमी से सिर्फ 21 रन देकर 3 शिकार किए। बुमराह ने पंजाब के अहम बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सैम करन, राइली रूसो और शंशाक सिंह को अपना शिकार बनाया।
जेराल्ड कोएत्ज़ी
जेराल्ड कोएत्जी ने भी जसप्रीत बुमराह की तरह ही मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और आशुतोष शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत की पटरी पर लौटने के लिए RCB आजमाएगी खास टोटका! अगले मैच में करेगी ये बदलाव
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ से 2 कदम दूर, जानें अब तक कैसा रहा RR का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
43 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines