IPL 2024: जीत की पटरी पर लौटने के लिए RCB आजमाएगी खास टोटका! अगले मैच में करेगी ये बदलाव

KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 36वें मैच में रविवार, 21 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।

Royal Challengers Bengaluru will wearing green jersey against Kolkata Knight Riders KKR vs RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत की तलाश। इमेज क्रेडिट- IPL

KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 36वें मैच में रविवार, 21 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले 5 मैच में हार के बाद RCB इस मैच के बड़ा बदलाव करने जा रही है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि इससे RCB की किस्मत बदल सकती है।

विज्ञापन

ग्रीन जर्सी पहनेंगे खिलाड़ी

दरअसल कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में RCB ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। RCB ने एक्स पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें दिनेश कार्तिक, विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ग्रीन जर्सी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आशा है कि रंग बदलने से किस्मत में बदलाव आएगा! 21 तारीख को कोलकाता में मिलते हैं, 12वीं मैन आर्मी।”

विज्ञापन


 IPL 2024 में RCB का प्रदर्शन

IPL 2024 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। टीम ने 7 मैच खेले हैं और उन्हें सिर्फ 1 में ही जीत मिली है। RCB अब तक 6 मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपने सभी मैच जीतने होंगे। IPL 2024 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को 6 विकेट से हराया था। अपने दूसरे मैच में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी थी। इसके बाद टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ