हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs MI: तिलक वर्मा की तूफानी पारी ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, मुंबई ने 6 विकेट से मारी बाजी

PBKS vs MI IPL 2026: आईपीएल 2026 प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला था. इस मैच में पंजाब ने 200 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 6 विकेट से बाजी मारी.

विज्ञापन

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. सीजन के 58वें मुकाबले में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और स्कोरबोर्ड पर 200 रन लगाए. पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने कमाल का प्रदर्शन किया. इसके अलावा पंजाब का कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. तिलक वर्मा जीत के असली हीरो बने.

पंजाब ने बनाए 200 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे प्रियांश आर्य 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर चलते बने. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला आज नहीं चल सका. वह 2 गेंदों में 4 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने. इसके अलावा शशांक सिंह भी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. लोअर मिडिल ऑर्डर में अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान के बाद 200 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने

विज्ञापन

मुंबई की ओर से इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 39 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर ने 4 ओवर में 36 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: PSL 2026 खेलने वाले खिलाड़ी की हुई CSK में एंट्री, जेमी ओवर्टन की जगह मिला मौका

विज्ञापन

मुंबई ने दर्ज की जीत

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. रोहित ने 26 गेंदों में 25 और रियान ने 23 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. इसके बाद नमनधीर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 33 गेंदों में 75 रन नाबाद बनाए और पंजाब के मुंह से जीत छीन ली. मुंबई ने 19.5 ओवर में ही 205/4 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola