IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने किया स्टार खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

IPL 2025: चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर होने वाले मुंबई इंडियंस के स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

IPL 2025: चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर होने वाले मुंबई इंडियंस के स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दो दिन पहले ही गजनफर को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पुष्टि की कि उनके स्पिनर अल्लाह गजनफर कम से कम चार महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। गजनफर को पिछले साल जिम्बाब्वे में अफगानिस्तान के लिए खेलते समय चोट लग गई थी। गजनफर के बाहर होने का स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को फायदा हुआ है, जहां वो मुंबई की टीम में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे मुजीब

बता दें कि मुजीब पिछले साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जहां उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। दिलचस्प बात यह है कि गजनफर को केकेआर ने आईपीएल 2024 में मुजीब उर रहमान की जगह 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया था। हालांकि वीजा संबंधी समस्याओं की वजह से ऐसा नहीं हो सका था।

विज्ञापन

2021 के बाद कोई मैच नहीं खेले मुजीब

मुजीब ने 2021 के बाद से आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है। उनकी आईपीएल में शुरुआत 2018 में पंजाब किंग्स के साथ शुरू हुई थी। अपने डेब्यू सीजन में अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने 11 मैच खेले और 14 विकेट अपने नाम किए, जहां उनका इकॉनमी रेट सात से भी कम रहा था। पंजाब के लिए तीन सीजन खेलने के बाद इस स्पिनर ने आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया। इस सीजन में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला और दो विकेट अपने नाम किए।

ऐसा रहा है गजनफर का करियर

अफगानिस्तान के स्पिनर गजनफर ने तीनों फॉर्मेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। इस युवा खिलाड़ी ने टीम के लिए 11 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं और 21 विकेट और 30 विकेट लिए हैं। फ्रेंचाइज क्रिकेट में उन्होंने 19 टी-20 मैचों में 13.50 की शानदार औसत और 6.12 की शानदार इकॉनमी रेट से 30 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ