यूएई के बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

टी20 ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने 6 छक्के लगाकर रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

muhammed waseem-rohit sharma

muhammed waseem-rohit sharma

Afghanistan vs UAE: अफगानिस्तान और यूएई के बीच टी20 ट्राई सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 38 रनों से जीत लिया था। वहीं इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया। रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने तोड़ा है। वसीम ने इस मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

विज्ञापन

वसीम ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मोहम्मद वसीम ने इस मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी 67 रनों की पारी के दौरान मोहम्मद वसीम ने 4 चौक और 6 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहा था। 6 छक्के लगाने के साथ ही अब वसीम बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 इंटरनेशनल में 110 छक्के दर्ज हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा के नाम था, जिनके नाम बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 105 छक्के दर्ज हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इस बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि मोहम्मद वसीम अभी भी यूएई के लिए खेल रहे हैं और एशिया कप 2025 में भी कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में वसीम इस रिकॉर्ड को और ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।

अफगानिस्तान ने 38 रन से जीता मैच

टी20 ट्राई सीरीज के इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान ने 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले थे। वहीं यूएई की टीम 189 रन के जवाब में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ