MS Dhoni Record IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान थाला महेंद्र सिंह धोनी की उम्र भले ही 42 साल हो गई हो, लेकिन खेल के प्रति उनका पैशन एक प्रतिशत भी कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि एमएस धोनी इस उम्र में भी नित नए कीर्तिमान रचते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 में उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धोनी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।
विकेटकीपर के तौर पर 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
दरअसल, एमएस धोनी आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर 5000 रन पूरे करने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ अब वह आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 9 गेंदों में 28 रन की अपनी छोटी सी पारी में ये मुकाम हासिल किया। एमएसडी ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला।
एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 5162 रन जड़े थे। धोनी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। धोनी के नाम 257 मैचों की 223 इनिंग में 5169 रन हो गए हैं। एबी डिविलियर्स अब तक इकलौते ऐसे विकेटकीपर थे, जिन्होंने आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर 5000 रन पूरे किए थे। अब धोनी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। धोनी इसी के साथ 40 की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 481 रन बनाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज
एमएस धोनी अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी से ऊपर सुरेश रैना (5528 रन), रोहित शर्मा (6508 रन), डेविड वॉर्नर (6563 रन), शिखर धवन (6769 रन) और विराट कोहली (7624 रन) हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Thala का क्रेज, लखनऊ में उमड़ा CSK फैंस का सैलाब, Video
छोटी मगर असरदार पारियां
धोनी इन दिनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन पारियां खेली हैं। इस सीजन उनके बल्ले से भले ही छोटी पारियां निकल रही हों, लेकिन ये काफी असरदार साबित हो रही हैं। सात मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 255 से ज्यादा का है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 9 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 311.11 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 28 रन ठोके। धोनी की इस शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाने की मांग उठने लगी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS Dhoni ने जड़ दिया अद्भुत छक्का, कभी नहीं देखा माही का ऐसा रूप
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines