---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: Thala का क्रेज, लखनऊ में उमड़ा CSK फैंस का सैलाब, Video

MS Dhoni Fans LSG vs CSK: एमएस धोनी के दीवानों का एक वीडियो चर्चा में है। जिसमें फैंस की जबर्दस्त भीड़ नजर आ रही है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है क्योंकि ये भीड़ लखनऊ में देखी गई है।

---विज्ञापन---

MS Dhoni Fans LSG vs CSK: आईपीएल का उत्साह चरम पर है। फैंस के बीच इसका जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अपने फेवरेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब फैंस की दीवानगी भी देखने को मिल रही है। एक ऐसा ही नजारा लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले देखने को मिला। मैच भले ही लखनऊ में था, लेकिन सीएसके के फैंस की भीड़ ने हैरान कर दिया। यहां सीएसके के फैंस की जबर्दस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे देख पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए।

यलो लव देखकर हैरान 

फैंस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम के बाहर फैंस की जबर्दस्त भीड़ नजर आ रही है। जहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। फैंस के हाथ में थाला धोनी का फोटो है। ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो टीम की बस से शूट किया गया है। जिसमें बस मूव होती नजर भी आ रही है। धोनी की एक झलक पाने को बेताब फैंस अपने मोबाइल कैमरे से इसे शूट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस येलो लव को देख क्रिकेट फैंस हैरान हैं।

---विज्ञापन---

कम नहीं है धोनी का क्रेज

आपको बता दें कि तमिल में थाला का अर्थ नेता या लीडर होता है। एमएस धोनी को अब तक उनके फैंस थाला के नाम से पुकारते हैं। थाला का एक अर्थ मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर सफलता हासिल करने वाला भी होता है। हालांकि एमएस धोनी अब कप्तानी छोड़ चुके हैं और उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन धोनी का क्रेज कम नहीं है। सीएसके आईपीएल में अब तक 5 खिताब जीत चुकी है। इस बार उसने 6 में से 4 मैच जीते हुए हैं। पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बार भी सीएसके का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: CSK की दीवानगी, वेडिंग कार्ड को IPL मैच के पास की तरह बनवाया, खूब मिल रही तारीफ

First published on: Apr 19, 2024 08:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola