---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: आईपीएल के टिकट बिक्री पर बड़ा अपडेट, मुंबई इडियंस के फैंस के लिए खुशखबरी

IPL 2024 Tickets Sale Mumbai Indians Matches: आईपीएल 2024 के लिए 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी हो चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम इस दौरान चार मुकाबले खेलेगी। इसके लिए टिकटों की बिक्री का अपडेट सामने आया है। मुंबई इंडियंस के मैचों की टिकट से जुड़ी तारीखें सामने आ गई हैं। फैंस के लिए यह खुशखबरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Tickets Sale Mumbai Indians Matches: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। अभी पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने नहीं आया है। लोकसभा चुनावों के कारण अभी सिर्फ 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के मुकाबलों के शेड्यूल को जारी किया गया है। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम अपने चार मुकाबले खेलेगी। मुंबई अपने पहले दो मुकाबले अहमदाबाद और हैदराबाद में खेलेगी। वहीं अगले दो मैच टीम मुंबई के वानखेड़े में ही खेलेगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए टिकट बिक्री से जुड़ा खास अपडेट सामने आया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को एक्स हैंडल पर अपने मैचों के टिकटों की बिक्री की जानकारी शेयर की है।

कब मिल पाएंगे मुंबई इंडियंस के मैचों के टिकट?

मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके और अगले तीन मैचों के लिए टिकट चार फेज में बेचे जाएंगे। फ्रेंचाइजी ने इन चारों फेज की जानकारी शेयर की है। पहले फेज की शुरुआत 6 मार्च से होगी और इस दौरान सिर्फ SLICE UPI के माध्यम से ही टिकट मिल पाएंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फिर 9 मार्च से फेज 2 के टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। इस फेज में गोल्ड, सिल्वर और ब्लू जूनियर मेंबर्स अपने टिकट खरीद पाएंगे। तीसरे फेज में 10 मार्च से टिकट बुकिंग शुरू होगी और इस दौरान एमआई फैमिली के ब्लू मेंबर्स अपना टिकट खरीद पाएंगे। इसके बाद चौथे फेज की शुरुआत होगी 13 मार्च से और इस दौरान सभी के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।

कैसे खरीद पाएंगे फैंस टिकट?

मुंबई इंडियंस ने अपने इस पोस्ट में एक लिंक शेयर किया है। इस लिंक के जरिए फैंस ब्लू, गोल्ड, सिल्वर या अन्य कई तरह की मेंबरशिप पा सकते हैं। इसके बाद टिकट लेना आसान हो सकता है। वहीं टिकट खरीदने की अन्य जानकारी के लिए फैंस मुंबई इंडियंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

फर्स्ट हाफ में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

  1. 24 मार्च (शाम 7.30 बजे)- vs गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद
  2. 27 मार्च (शाम 7.30 बजे)- vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
  3. 1 अप्रैल (शाम 7.30 बजे)- vs राजस्थान रॉयल्स, मुंबई
  4. 7 अप्रैल (दोपहर 3.30 बजे)- vs दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

यह भी पढ़ें- भारतीय खिलाड़ी ने ईशान-श्रेयस को दी घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह, ‘मैं क्लब मैच तक खेलता हूं’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL से पहले मुंबई के साथ खेलेंगे श्रेयस अय्यर, एक बड़ा खिलाड़ी हुआ फिट

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2024 08:19 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola