रोहित या अभिषेक नहीं, IPL में 200+ चेज करते हुए इस बल्लेबाज ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप-5 लिस्ट

Most Sixes while Chasing 200+ Target in IPL: आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने छक्कों की बारिश की है. लेकिन क्या आप जानते हैं 200+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने लगाए हैं? यहां देखिए टॉप-5 लिस्ट.

Most sixes while Chasing 200+ Target in IPL

Most sixes while Chasing 200+ Target in IPL

Most Sixes while Chasing 200+ Target in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास कई टीमों ने 200 या उससे ज्यादा रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल किया है. 200+ टारगेट को सफलतापूर्व चेज करने के लिए बल्लेबाजों को पहली ही गेंद से हवाई फायर करनी होती है और मैदान पर खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने 200+ को चेज करते हुए छक्कों की झड़ी लगाई है और टीम को जीत दिलाई है.

विज्ञापन

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 200+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने लगाए हैं? आइए जानते हैं IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.

विज्ञापन

5. आंद्रे रसेल (Andre Russell)

    ‘रसेल मसल’ के नाम से मशहूर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आते हैं. रसेल ने अपनी पावर हिटिंग के दम पर आईपीएल में कई बार हारी हुई बाजी पलटी है. 200+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रसेल के बल्ले से अब तक 36 छक्के निकले हैं. रसेल के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर केएल राहुल मौजूद हैं. उन्होंने भी 36 छक्के जड़े हैं.

    4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

    मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में छक्कों की बौछार की है और कई मौकों पर MI को असंभव दिखने वाले लक्ष्य तक पहुंचाया है. हिटैन ने 200+ रनों का पीछा करते हुए 38 छक्के लगाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

    विज्ञापन

    3. संजू सैमसन (Sanju Samson)

    चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और रन चेज करते हुए वो और भी खतरनाक बन जाते हैं. 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने अब तक 40 छक्के जड़े हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.

    ये भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर होने के बाद जेमी ओवरटन का पहला रिएक्शन आया सामने, CSK स्टार ने फ्रेंचाइजी को लेकर कही बड़ी बात

    2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

    सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर ने अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल देते हैं. अभिषेक के सामने कितना भी बड़ा लक्ष्य क्यों न हो, वो गेंदबाजों के छक्के छूड़ाने का मौका नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने 200+ रनों का पीछा करते हुए 41 छक्के ठोके हैं और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.

    विज्ञापन

    1. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran)

    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन के नाम IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. पूरन को टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक फिनिशर माना जाता है और कई बार 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई है. पूरन IPL में 200+ चेज करते हुए 46 छक्कों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.

    विज्ञापन

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Sanjeet

      Sanjeet

      संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
      ... और पढ़ें
      विज्ञापन
      होम पेज पर वापस जाएँ