---विज्ञापन---

IPL 2026 से बाहर होने के बाद जेमी ओवरटन का पहला रिएक्शन आया सामने, CSK स्टार ने फ्रेंचाइजी को लेकर कही बड़ी बात

Jamie Overton first reaction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है. लखनऊ के खिलाफ मैच में वो आखिरी बार टीम के लिए खेलने उतरे थे लेकिन इसके बाद चोटिल होकर वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद जेमी ओवरटन का पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

---विज्ञापन---

Jamie Overton first reaction: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने आईपीएल 2026 में टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद उनको चोट लगी और वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. इस चोट की जांच के लिए ओवरटन इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं. सीएसके के लिए उनके बिना टूर्नामेंट में आगे बढ़ना आसान नहीं होगा. इसी बीच टूर्नामेंट में बाहर होने के बाद उनका ओवरटन का रिएक्शन सामने आ गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

ओवरटन का पहला रिएक्शन आया सामने

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने आईपीएल से बाहर होने के बाद पहला रिएक्शन अपने सोशल मीडिया पर दिया है. उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट के इतने अहम मोड़ पर CSK को छोड़कर घर लौटना पड़ रहा है, इसका दुख है। इस साल मैंने हर पल का भरपूर आनंद लिया और मुझे पूरा भरोसा है कि टीम इसे शानदार तरीके से खत्म करेगी. सुपर किंग्स के सभी फैंस का उनके प्यार, संदेशों और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सफर शानदार रहा और मैं सच में इस प्यार की सराहना करता हूं। अगले साल का इंतजार अभी से है.”

---विज्ञापन---

IPL 2026 में कैसा रहा ओवरटन का प्रदर्शन?

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. इस सीजन उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्ड तीनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टीम के लिए 13 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी के साथ बल्ले से उन्होंने कई अहम पारियां खेलते हुए 37.75 की औसत से 151 रन भी बनाए. 

ये भी पढ़िए- क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर दर्ज हुई FIR, वेब सीरीज के शर्मनाक डायलॉग से खड़ा हुआ विवाद

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 06:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola