Year Ender 2025: क्रिकेटर्स नहीं, उनकी पत्नियां बनीं इंटरनेट सेंसेशन, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए नाम

Most searched Indian cricketers wife 2025: क्रिकेट की दुनिया में केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नियां भी काफी चर्चा में रहती हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की पत्नियां अपने पति का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं. आइए जानते हैं साल 2025 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Year Ender 2025: साल 2025 अब कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया है. इस साल कई यादें बनीं. क्रिकेट साल 2025 में काफी यादगार रहा. वहीं क्रिकेटर के अलावा उनकी पत्नियों ने भी जलवा बिखेरा. साल 2025 में सबसे ज्यादा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा गूगल पर सर्च की गईं. वह अकसर किंग कोहली को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर दिखती हैं. यहां हम उन 10 खिलाड़ियों की पत्नियों की बात कर रहे हैं, जिन्हें साल 2025 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया.

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा को गूगल पर सबसे ज्यादा बार साल 2025 में सर्च किया गया. वह अकसर मैदान पर विराट कोहली का समर्थन करते हुए नजर आती हैं. आईपीएल 2025 फाइनल के दौरान भी अनुष्का भावुक हो गई थीं.

रितिका सजदेह

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किया गया. रितिका भी रोहित का सपोर्ट करने के लिए ज्यादातर मैदान पर ही नजर आती हैं.

साक्षी धोनी

विज्ञापन

साक्षी धोनी, ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के साथ अपने काम और रांची के फार्महाउस में अपनी उपस्थिति के कारण चर्चा में रहती हैं. उन्हें साल 2025 में काफी सर्च किया गया.

विज्ञापन

रिवाबा जडेजा

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात सरकार में इस साल ही मंत्री बनी थीं. रिवाबा को भी इस साल गूगल पर काफी सर्च किया गया. वह राजनिति में काफी एक्टिव हैं.

विज्ञापन

अथिया शेट्टी

विज्ञापन

केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी को साल 2025 में काफी सर्च किया गया. वह पेशे से एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

संजना गणेशन

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक प्रमुख खेल प्रस्तोता और पत्रकार हैं. उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान एक प्रस्तोता के रूप में देखा जाता है. उन्हें भी इस गूगल पर खोजा गया.

ईशा नेगी

विज्ञापन

ऋषभ पंत का नाम ईशा नेगी के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि दोनों ने इस रिश्ते पर कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी. इसके बावजूद भी उन्हें साल 2025 में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया.

देविशा शेट्टी

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी हमेशा उनके साथ नजर आती हैं. दोनों ने लव मैरिज शादी की है. सूर्या और देविशा की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से साथ में हैं.

उत्कर्षा पवार

विज्ञापन

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार भी इस साल काफी चर्चा में रहीं. फैंस ने 2025 में उनके आंकड़ों और केमिस्ट्री के बारे में खूब सर्च किया. वह पेशे से क्रिकेटर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ