Team India Possible Playing 11

IND vs SL: 9 नाम पक्के, 2 पर 'लड़ाई'... पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मिल गया बड़ा हिंट

Team India Possible Playing 11: 15 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच होगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. 9 खिलाड़ियों की जगह पक्की नजर आ रही है, वहीं 2 नामों पर अभी भी सस्पेंस है.

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है. उन्हें दोनों मैच जीतने की सख्त जरूरत है. सभी के मन में सवाल है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी. प्रैक्टिस सेशन देखकर कुछ खिलाड़ियों का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. 9 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले टेस्ट में जरूर खेल सकते हैं, वहीं 2 नामों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन

किन दो स्पॉट्स को लेकर है सस्पेंस?

टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से एक फोटो सामने आई है, जिसमें ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे हैं. स्लिप में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल खड़े हैं. इससे संकेत मिलता है कि ये पांचों पहला टेस्ट जरूर खेलेंगे. रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह भी लगभग पक्की है. नंबर 3 का स्पॉट अभी खाली है, क्योंकि साई सुदर्शन रिहैब से गुजर रहे हैं. अगर वह फिट नहीं होते हैं, तो देवदत्त पडिक्कल खेल सकते हैं. एक स्पॉट की लड़ाई गेंदबाजी अटैक में भी है. अगर पिच पर स्पिनर्स को सपोर्ट मिलता है, तो सारांश जैन खेल सकते हैं, वरना प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिल सकती है. इन दो स्पॉट पर ही अभी सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ