एक पारी में 6 बल्लेबाज डक पर आउट… पाकिस्तान के नाम वनडे इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 3 बार किया ऐसा
Most ODI Ducks in an Innings: वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 6 बार एक ही पारी में टीम के 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने 3 बार ऐसा कर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.
Most ODI Ducks in an Innings (Image generated by AI)
---विज्ञापन---
Most ODI Ducks in an Innings: क्रिकेट के खेल में किसी एक बल्लेबाज का शून्य (डक) पर आउट होना आम बात मानी जाती है, लेकिन जब एक ही पारी में टीम के 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाएं तो यह किसी भी टीम के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति होती है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा अब तक सिर्फ 6 बार देखने को मिला है, जब एक पारी में 6 बल्लेबाज डक पर आउट हुए हों.
वहीं, पाकिस्तान ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड 3 बार बनाया है. इतना ही नहीं, इस शर्मनाक रिकॉर्ड की शुरुआत भी सबसे पहले पाकिस्तान की टीम ने ही किया था. पाकिस्तान के अलावा, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एक-एक बार इस अनचाहे लिस्ट में शामिल हैं.
सबसे पहले पाकिस्तान ने बनाया था ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इस अनचाहे रिकॉर्ड की शुरुआत 25 मई 1987 को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले से हुई. पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 213 रन बनाए, लेकिन टीम के 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बावजूद टीम का 200 रन से अधिक का स्कोर बनाना अपने आप में हैरान करने वाला रहा.
इसके कर करीब छह साल बाद 25 फरवरी 1993 को केपटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. पूरी टीम महज 43 रन पर ऑलआउट हो गई और छह बल्लेबाज डक पर आउट हुए. यह आज भी वनडे इतिहास की सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शनों में गिना जाता है.
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे भी बने इस लिस्ट का हिस्सा
22 जनवरी 2002 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम 106 रन पर सिमट गई. इस मुकाबले में भी उसके छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके. इसके बाद 20 नवंबर 2008 को हरारे में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने 127 रन बनाए, लेकिन उसके भी 6 बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.
2012 में पाकिस्तान ने तीसरी बार बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
16 जून 2012 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 199 रन बनाए, लेकिन इस पारी में भी टीम के 6 बल्लेबाज डक पर आउट हुए. इसके साथ ही पाकिस्तान वनडे इतिहास में तीन बार इस अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बनने वाली पहली टीम बन गई.
यूएई का भी जुड़ा नाम
इस लिस्ट में सबसे नया नाम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का है. 7 नवंबर 2024 को अल अमीरात में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यूएई की टीम सिर्फ 78 रन पर सिमट गई. इस दौरान उसके भी छह बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे वह इस शर्मनाक रिकॉर्ड वाली टीमों की क्लब में शामिल हो गई.

हिंदी न्यूज़/खेल/एक पारी में 6 बल्लेबाज डक पर आउट… पाकिस्तान के नाम वनडे इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 3 बार किया ऐसा
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.