---विज्ञापन---

खेल angle-right

WI vs SL 2nd Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच? जानें लाइव की पूरी डिटेल्स

WI vs SL 2nd Test Live Streaming: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 3 जुलाई से एंटीगुआ के मैदान पर खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

West Indies vs Sri Lanka 2nd Test Live Streaming: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में श्रीलंका की पहली पारी के 308 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 9 विकेट पर 626 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी थी. वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और वेस्टइंडीज ने बड़ी जीत दर्ज की.

अब मेजबान टीम दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि श्रीलंकाई टीम वापसी कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा हैं, जिसके नतीजे पॉइंट्स टेबल पर असर डालेंगे. ऐसे में सबकी नजरें इस अहम मैच पर टिकी हैं. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां खेला जाएगा WI vs SL दूसरा टेस्ट मैच?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 3 जुलाई (शुक्रवार) से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा WI vs SL दूसरा टेस्ट मैच?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा. वहीं, मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

---विज्ञापन---

टीवी पर कहां देखें WI vs SL दूसरा टेस्ट मैच?

भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. यानी भारतीय फैंस टीवी पर कहीं भी इस मैच को लाइव नहीं देख सकते हैं.

कहां देखें WI vs SL 2nd Test ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. भारतीय क्रिकेट फैंस फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन लेकर घर बैठे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Brock Lesnar का WWE SummerSlam 2026 में टूटेगा घमंड! इन 5 कारणों से मिल सकती है शर्मनाक हार

WI vs SL 2nd Test: दोनों टीमों का स्क्वॉड

वेस्टइंडीज: टैगेनरिन चंदरपॉल, केवम हॉज, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स, एंडरसन फिलिप, जोमेल वारिकन, ब्रैंडन किंग.

श्रीलंका: निशान मदुश्का, पथुम निसांका, दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, कासुन राजिथा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, सोनल दिनुशा, इसिथा विजेसुंदरा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा से छिना नंबर-1 का ताज, ये 30 साल का खिलाड़ी बना टी20 इंटरनेशनल का नया ‘सिक्सर किंग’

First published on: Jul 03, 2026 02:10 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola