GT vs SRH, Mohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 12वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को ओर से तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मोहित के इस प्रदर्शन की अब सोशल मीडिया काफी चर्चा हो रही है।
मोहित शर्मा ने की किफायती गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने उम्दा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में 6.2 की इकॉनमी से सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोहित ने अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद और वॉशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। अभिषेक ने 20 गेंदों पर 29 और अहमद ने 20 गेंदों पर 22 रन बनाए। साथ ही सुंदर तो खाता तक नहीं खोल सके।
मोहित को 1 चौका तक नहीं लगा
मोहित शर्मा ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 सिंगल दिए और 1 विकेट भी चटकाया। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 7 रन खर्च किए। तीसरे ओवर में मोहित थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 1 सिक्स समेत कुल 10 रन लुटाए। अपने आखिरी ओवर में मेाहित ने सिर्फ 3 रन ही दिए। इस ओवर में 3 विकेट भी गिरे। हैदराबाद को कोई भी बल्लेबाज मोहित के खिलाफ 1 चौका तक नहीं लगा सका। अब्दुल समद ने उन्हें इकलौता छक्का लगाया।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। SRH की ओर से अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने 29-29 रन बनाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 24, शाहबाज अहमद ने 22, ट्रेविस हेड ने 19 और एडेन मार्कराम ने 17 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर खाता तक नहीं खोल पाए। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा नूर अहमद, राशिद खान, उमेश यादव और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 1-1 शिकार किया।
ये भी पढ़ें: MI vs RR Playing 11: मुंबई इंडियंस का कैसे खुलेगा खाता? क्या इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करेंगे हार्दिक पांड्या
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एक ही मैच में स्टार बने मयंक यादव, फर्श से अर्श तक पहुंचे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, खिलाड़ी का आया रिएक्शन
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
6 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
23 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
46 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines