सिराज-जडेजा समेत इन 3 गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में फायदा, जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार

आईसीसी की नई रैंकिंग में 3 भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है. खास बात ये है कि बिना टेस्ट मैच खेले ही इन खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. इसके अलावा टेस्ट में बाबर आजम और पाकिस्तानी गेंदबाज ने भी लंबी छलांग लगाई है.

Image Credit: X

Image Credit: X

ICC Rankings: आईसीसी ने 5 अगस्त को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में बाबर आजम और मोहम्मद अब्बास को फायदा हुआ है. इसके अलावा बिना खेले टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी फायदा हुआ है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है. उन्हें नंबर-1 से कोई भी नहीं हिला पाया है.

विज्ञापन

इन 3 गेंदबाजों को फायदा

आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग में कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 पायदान का फायदा हुआ है. कुलदीप 15वें स्थान से 14वें स्थान पर आ गए हैं. उनका 695 रेटिंग पॉइंट हो गया है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी 695 रेटिंग के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा 17वें स्थान से 16वें स्थान पर आ गए हैं. उनके पास 691 रेटिंग पॉइंट हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को 9 पायदान का फायदा हुआ है. वह 690 रेटिंग के साथ 17वें स्थान पर आ गए हैं. टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में इस समय जसप्रीत बुमराह का जलवा बरकरार है. वह 870 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं.

विज्ञापन

बाबर आजम ने भी लगाई लंबी छलांग

बाबर आजम को आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है. वह19वें स्थान से 15वें स्थान पर आ गए हैं. उनके पास फिलहाल 686 रेटिंग पॉइंट हैं.

टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड पहले नंबर पर काबिज हैं. वह 853 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. भारत के 2 बल्लेबाज ही केवल टॉप-10 में शामिल हैं. शुभमन गिल 743 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर विराजमान हैं.

विज्ञापन

वनडे रैंकिंग में 3 भारतीयों का जलवा

वनडे बैटिंग रैंकिंग, टॉप-5 में 3 भारतीय बल्लेबाजों का जलवा है. शुभमन गिल 801 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं. उनके अलावा विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा 758 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ