15 अगस्त को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, ऐसा करने वाला सिर्फ तीसरा देश बनेगा भारत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉले में खेला जाएगा. यह मैच में टीम इंडिया मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेगी.

India Test Team (PIC Credit -AI)
1 / 7
India Test Team (PIC Credit -AI)

Indian Cricket Team: टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. यह टेस्ट भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक मुकाबला रहने वाला है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देगी. भारतीय टीम वो मुकाम हासिल करेगी, जो अब तक सिर्फ 2 टीमें ही कर पाई हैं. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

गॉले टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

गॉले टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास2 / 7

दरअसल, टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ गॉले में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है. इसके साथ ही भारत दुनिया की तीसरी और एशिया की पहली ऐसी टीम बन जाएगी, जिसने 600 टेस्ट मैच खेलने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. खास बात यह है कि भारतीय टीम यह उपलब्धि देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हासिल करेगी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

1932 में शुरू हुआ था भारत का टेस्ट सफर

1932 में शुरू हुआ था भारत का टेस्ट सफर3 / 7

भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उस समय टीम इंडिया की कमान सीके नायडू के हाथों में थी. आजादी से पहले शुरू हुआ यह सफर अब 94 साल बाद 600वें टेस्ट तक पहुंचने वाला है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट ने कई महान कप्तान, दिग्गज खिलाड़ी और ऐतिहासिक जीतें देखी हैं. अब शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. (PIC Credit -AI)

सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही हैं भारत से आगे

सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही हैं भारत से आगे4 / 7

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ दो टीमें ही 600 से ज्यादा मुकाबले खेल सकी हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड है, जिसने अब तक 1,097 टेस्ट मैच खेले हैं. इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट 1877 में खेला था. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 1877 से अब तक 882 टेस्ट मैच खेले हैं. अब भारत 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश बन जाएगा. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

599 टेस्ट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

599 टेस्ट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?5 / 7

साल 1932 से लेकर अब तक खेले गए 599 टेस्ट मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान टीम इंडिया ने 186 टेस्ट मैच जीते हैं और 188 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 224 मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि केवल एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है. भारत का जीत का प्रतिशत 31.13 का रहा है. (PIC Credit -AI)

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड6 / 7

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में भारत ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में उम्मीद है कि 15 अगस्त को गॉले में जब टीम इंडिया अपना ऐतिहासिक 600वां टेस्ट खेलने उतरेगी, तो वह इस खास उपलब्धि को जीत के साथ और भी यादगार बनाने की कोशिश करेगी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

WTC के लिहाज से भी बेहद अहम होगी सीरीज

WTC के लिहाज से भी बेहद अहम होगी सीरीज7 / 7

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है. ऐसे में भारतीय टीम की नजरें सिर्फ इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि अहम WTC पॉइंट्स हासिल करने पर भी होंगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दोनों टेस्ट मैच जीतकर WTC फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन