IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करेंगे टीम इंडिया के ये 3 धाकड़ खिलाड़ी! गिल-गंभीर देंगे सुनहरा मौका?

Indian Players Who Can Debut: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए 3 धाकड़ खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है. आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

auqib nabi gurnoor brar
1 / 6

Indian Players Who Can Debut: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच गई है और उसने अभ्यास भी शुरू कर दिया है. 15 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज भारत के लिए बहुत अहम है. चयनकर्ताओं ने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है और उन पर इस महत्वपूर्ण सीरीज में भरोसा दिखाया है. आइए तीन नए खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. (Image: Instagram/auqib_nabi and X)

विज्ञापन

गुरनूर बरार

गुरनूर बरार2 / 6

गुरनूर बरार ने वनडे क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है. वह छह मैचों में 11 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. गुरनूर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. अब बरार ने वनडे में खुद को साबित किया है और गौतम गंभीर और शुभमन गिल अब उन्हें टेस्ट में भी मौका दे सकते हैं. उनका डेब्यू श्रीलंका दौरे पर संभव है. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

सारांश जैन

सारांश जैन3 / 6

वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने सारांश जैन को मौका दिया है, जो वॉशिंगटन सुंदर की तरह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं. सुंदर की गैरमौजूदगी में सारांश को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. (Image: AI Generated)

आकिब नबी

आकिब नबी4 / 6

आकिब नबी भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली. आकिब ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट झटके हैं. वह लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. (Image: Instagram/auqib_nabi)

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड5 / 6

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी. (Image: ANI)

भारत बनाम श्रीलंका, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम श्रीलंका, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल6 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच कोलंबो में 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा. भारत को WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों मैच जीतने की सख्त जरूरत है. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन