टी-20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं, ये बड़ा टूर्नामेंट खेलेंगे मोहम्मद शमी, टीम का हुआ ऐलान

Mohammed Shami: 20 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, जिसमें मोहम्मद शमी का नाम नहीं था. शमी अब टी-20 विश्व कप 2026 से पहले ये बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं, जिसके लिए टीम घोषित हो चुकी है.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए 20 दिसंबर को भारतीय टीम घोषित हुई. टीम इंडिया में कुल 15 खिलाड़ियों को मौका मिला, जबकि कई स्टार खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए. ईशान किशन की वापसी टीम इंडिया में हुई. उन्हें 2 साल बाद टीम इंडिया में मौका मिला. वहीं मोहम्मद शमी नजरअंदाज हुए. उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मौका नहीं मिला. हालांकि शमी अब एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं.

विज्ञापन

शमी खेलने वाले हैं बड़ा टूर्नामेंट

मोहम्मद शमी, भारत का सबसे बड़ा लिस्ट A टूर्नामेंट यानी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेलने वाले हैं. बंगाल क्रिकेट टीम में उनका चयन किया गया है. शमी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल करते हुए नजर आए थे. अब वह विजय हजारे टूर्नामेंट खेलेंगे. टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन संभालेंगे. उनके अलावा अभिषेक पोरेल आकाशदीप मुकेश कुमार जैसे स्टार खिलाड़ी को भी बंगाल टीम में मौका मिला है.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार खेले

भारत के लिए मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार खेले थे. इसके बाद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. वह अब तक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. बंगाल के लिए शमी ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए बंगाल टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप घरामी, सुमंत गुप्ता, सुमित नाग (विकेटकीपर), चंद्रहास दास, शाहबाज अहमद, करण लाल, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सायन घोष, रवि कुमार, आमिर गनी, विशाल भाटी, अंकित मिश्रा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ