मौका मिले तो रोहित शर्मा जैसा धमाका कर सकते हैं ये 3 अनुभवी दिग्गज, टीम इंडिया में वापसी का इंतजार

Team India: रोहित शर्मा ने जिस तरह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में धांसू प्रदर्शन किया. ठीक उसी तरह भारत के 3 दिग्गज खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखा सकते हैं. हालांकि इन खिलाड़ियों को भारतीय वनडे टीम में मौके नहीं मिल रहे हैं.

Photo Source: X

Photo Source: X

विज्ञापन

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. वह लॉर्ड्स की सरजमीं पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस मैच से पहले रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह काफी चर्चा में थी. लेकिन अब शतक लगाकर इस खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2027 का दावा ठोक दिया है. हालांकि रोहित के अलावा तीन भारतीय दिग्गज ऐसे हैं, जिन्हें अगर भारतीय वनडे टीम में मौका मिले तो ये कमाल कर सकते हैं.

ये 3 भारतीय खिलाड़ी भारत के लिए कर सकते हैं कमाल

रोहित शर्मा की तरह मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा भारतीय वनडे टीम के लिए शानदार खेल दिखा सकते हैं. इन खिलाड़ियों के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. कई सालों तक ये खिलाड़ी भारत के मैच विनर रहे हैं. लेकिन भारतीय चयनकर्ता इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं.

विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड में खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए. इन खिलाड़ियों ने काफी निराश किया. ऐसे में अब सवाल ये है कि आगामी वनडे विश्व कप 2027 के लिए इन खिलाड़ियों पर कैसे भरोसा जताया जाय?

अनुभवी खिलाड़ी लगातार कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं. हालांकि इसके बावजूद वह शानदार खेल दिखा रहे हैं. भुवी ने आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया और 16 मैच में 28 विकेट झटके. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने. इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में शानगदार गेंदबाजी की थी. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी का धार दिखाया था. पिछले सीजन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 मैच में 15 विकेट अपनी झोली में डाले थे. इसके अलावा रवींद्र जडेजा वनडे में अब तक भारत के लिए 210 मैच में 232 विकेट लेने के अलावा 2905 रन बना चुके हैं. ऐसे में इन 3 खिलाड़ियों को मौका मिले तो ये खिलाड़ी रोहित शर्मा की तरह धांसू प्रदर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ