PCB ने किया टी20 और वनडे टीम के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बदलाव दौर से गुजर रही है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।

ind vs - 2024-10-27T173455.299

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बदलाव दौर से गुजर रही है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम ने हाल में ही लिमिटेड ओवर की कप्तानी छोड़ी है। पाकिस्तान क्रिकेट ने रविवार को ही ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था, लेकिन इस दौरान टीम के कप्तान का ऐलान नहीं किया गया था। वहीं, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नए कप्तान का ऐलान कर दिया गया है। मोहम्मद रिजवान को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी सौपी गई है। इसके अलावा सलमान अली आगा टीम के नए उपकप्तान होंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। यह दौरा 4-18 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद टीम को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाना है। ये दौरा 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा. इस सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान हो गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम:

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।

विज्ञापन
टी20 टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम:

विज्ञापन

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर

टी20 टीम: अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ