हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतम गंभीर दरकिनार...मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को दिया KKR की उपलब्धि का क्रेडिट

Mohammad Kaif Gautam Gambhir: मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम की उपलब्धि पर अपनी बात रखी है। उन्होंने केकेआर को फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार बताया है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Mohammad Kaif

Mohammad Kaif Gautam Gambhir: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स में से एक टीम से हो सकता है। केकेआर की टीम ने इस बार चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए फैंस को चौंकाया है। उसने लीग के 14 में से 9 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 20 अंक हासिल किए और टॉप पर फिनिश किया। केकेआर की इस उपलब्धि का क्रेडिट टीम के मेंटर गौतम गंभीर को दिया जा रहा है। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने गंभीर के बजाय केकेआर के खिलाड़ी का नाम लिया है।

श्रेयस अय्यर को दिया क्रेडिट

मोहम्मद कैफ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- “हम अक्सर गौतम गंभीर के बारे में बात करते हैं, लेकिन गंभीर तो खिलाड़ियों के साथ मैदान में नहीं उतर सकते। कैफ ने आगे कहा कि श्रेयस अय्यर खिलाड़ियों के साथ रहे हैं। इससे उन्हें एक व्यक्ति और खिलाड़ी के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।” कैफ ने केकेआर को फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार बताया है। कैफ ने कहा कि उनके पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी का बेहतरीन संयोजन है। हमने देखा कि मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज ने क्वालीफायर-1 में कैसी गेंदबाजी की। केकेआर जैसी संतुलित टीम के पास आईपीएल ट्रॉफी जीतने की क्षमता है।

दिख चुका है विचारों में टकराव

आपको बता दें कि इससे पहले मोहम्मद कैफ और गौतम गंभीर के विचारों में टकराव देखने को मिला था। कैफ ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद कहा था कि सर्वश्रेष्ठ टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इसकी आलोचना करते हुए गौतम गंभीर ने इस बयान को अजीब करार दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर ने लुटाया ढेर ‘सारा’ प्यार

केकेआर कितनी बार जीती है आईपीएल 

केकेआर की टीम अब तक दो बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। प्लेऑफ में केकेआर ने अभी तक 13 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्हें 8 मैच में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने फैंस को दिया खास मैसेज, 1 लाइन में कही दिल की बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola