सारा तेंदुलकर ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर ने लुटाया ढेर 'सारा' प्यार

Sachin Tendulkar Sara Tendulkar: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनी बेटी की उपलब्धि के लिए खास संदेश दिया है।

Sachin Tendulkar Sara Tendulkar

Sara Tendulkar Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। उन्हें आईपीएल के दौरान भी कई मैचों में देखा गया। वह 7 मई को वानखेड़ में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चीयर करती नजर आई थीं। सचिन की लाड़ली बेटी खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। अब उन्होंने अपने जीवन में नया मुकाम हासिल किया। जिससे फैंस उन्हें ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ कहकर पुकार रहे हैं।

विज्ञापन

मेडिसन विभाग में हासिल की मास्टर डिग्री

दरअसल, सारा तेंदुलकर ने अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर ली है। उन्हें यूनिवर्सिटी में मंच पर बुलाकर ये डिग्री दी गई। सचिन तेंदुलकर ने इस खास लम्हे को शेयर कर ढेर सारा प्यार लुटाया है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा- हमारी बेटी ने यूसीएल के मेडिसिन विभाग से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिस्टिंक्शन के साथ मास्टर डिग्री पूरी की है।

विज्ञापन

यहां तक ​​पहुंचने के लिए इतने साल तक उसने कड़ी मेहनत की। इसे देखकर माता-पिता के रूप में हमें बहुत गर्व महसूस होता है। तेंदुलकर ने आगे लिखा- यह आसान नहीं है। यहां भविष्य के लिए आपके सभी सपने हैं। हम जानते हैं कि आप उन्हें साकार करेंगी। आपको ढेर सारा प्यार।

विज्ञापन

अंबानी स्कूल से की पढ़ाई

आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी स्कूल, मुंबई से पूरी की थी। इसके बाद वह लंदन की यूसीएल (यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन) से मेडिसन की पढ़ाई करने चली गईं। अब उन्होंने अपनी डिग्री पूरी कर ली है। जोकि उनके परिवार के लिए बेहद खास पल है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर एक्टिव

सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सारा तेंदुलकर के 6.5 मिलियन यानी करीब 65 लाख फॉलोअर्स हैं। ये संख्या लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज और फोटोज वायरल हुए हैं।

विज्ञापन

मॉडलिंग में एक्टिव

सारा तेंदुलकर ने भले ही मेडिसन की पढ़ाई की हो, लेकिन वे मॉडलिंग में करियर बनाती नजर आ रही हैं। वह अब तक कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें सैमसंग और कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों के नाम शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने एक गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म के लिए भी कैंपेन किया था। सारा ने अपने नाम से एक वेबसाइट भी बनवाई है। सारा के नाम के चर्चे अक्सर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ होते रहे हैं। हालांकि अब तक किसी ने भी इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ