कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं मिचेल स्टार्क, 2 विकेट लेते ही हासिल करेंगे ऐतिहासिक मुकाम

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब बड़ा कारनामा करने वाले हैं. वह कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं. केवल 2 विकेट लेते ही वह भारत के पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ देंगे. इसके अलावा उनके पास डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ने का मौका है.

Image Source X and AI

Image Source X and AI

विज्ञापन

Mitchell Starc: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला मैच 13 अगस्त से होने वाला है, जबकि दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से खेला जाएगा. इस सीरीज में सभी की निगाहें मिचेल स्टार्क पर रहने वाली हैं. वह भारत के पूर्व महान खिलाड़ी कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं. 2 विकेट लेते ही कपिल देव उनसे पीछे हो जाएंगे.

मिचेल स्टार्क तोड़ने वाले हैं कपिल देव का रिकॉर्ड

स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच में 433 विकेट अपने नाम किए हैं. फिलहाल वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 12वें गेंदबाज हैं. वह कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट लिए हैं. अगर बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में स्टार्क 2 विकेट झटक लेते हैं तो वह दिग्गज कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा अगर स्टार्क 7 विकेट और झटक लेते हैं तो वह साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे. स्टेन 439 टेस्ट विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 10वें गेंदबाज हैं. ऐसे में स्टार्क के पास उन्हें भी पीछे छोड़ने का मौका है.

स्टार्क ने क्या कहा?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट पर बात करते हुए स्टार्क ने कहा “इसका मतलब है कि मैंने थोड़ा बहुत खेला है. उन लोगों के साथ मेरे बारे में बात होना बहुत अच्छा और गर्व की बात है. लेकिन जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक इन सब बातों का कोई खास महत्व नहीं होता. आप बहुत आगे नहीं बढ़ सकते. जब आप 36 साल के होते हैं और 16 साल से इस क्षेत्र में हैं, तो आप यह सोचना चाहेंगे कि आपने सुधार किया है या किसी चीज में बेहतर हुए हैं”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ