स्टार खिलाड़ी ने IPL 2025 में वापस आने से किया मना, दिल्ली के लिए खिताब जीतना हुआ मुश्किल!

IPL 2025: आईपीएल 2025 को फिर से शुरू किया जाएगा। हालांकि दिल्ली के एक स्टार गेंदबाज के खेलने पर संशय है।

IPL 2025 - 2025-05-11T204022.255

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बीच आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं और खबर है कि यह टूर्नामेंट 16 मई से दोबारा शुरू किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल में अब वापसी नहीं करेंगे। वहीं, मिचेल स्टार्क को लेकर भी यही कहा जा रहा है कि उनका दोबारा टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है।

चिंता में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वे हाल ही में भारत से अपने देश लौट गए हैं। उनकी चिंता की वजह भारत में बढ़ता तनाव और टूर्नामेंट के कार्यक्रम में आए बदलाव हैं।

मिचेल स्टार्क और उनकी पत्नी एलिसा हीली रविवार को सिडनी पहुंचे। स्टार्क ने मीडिया से कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके मैनेजर ने ऑस्ट्रेलिया के नाइन न्यूज को बताया कि मिचेल शायद अब आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे।

खिलाड़ियों को मिली छूट

आईपीएल को दोबारा शुरू करने को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने साफ कहा है कि उनके खिलाड़ी खुद तय कर सकते हैं कि वे टूर्नामेंट में वापसी करना चाहते हैं या नहीं।

CA ने यह भी कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी वापस नहीं आता, तो इसका असर न तो उनके आईपीएल में चयन पर पड़ेगा और न ही बीसीसीआई के साथ उनके रिश्तों पर। ऐसा लग रहा है कि कुछ खिलाड़ी मौजूदा हालात को देखकर थोड़ा परेशान हैं और इसी वजह से फैसला लेने में सोच-विचार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ