KKR vs SRH IPL 2024 Playoffs Mitchell Starc: IPL 2024 के पहले क्वालिफायर में आज कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रही इस भिड़ंत में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरे सीजन शानदार लय में नजर आने वाली हैदराबाद क्वालिफायर 1 में फीकी नजर आई। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती गई और 19.3 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
स्टार्क ने झटके 3 विकेट
17वें सीजन में कुछ खास नहीं करने वाले मिचेल स्टार्क अहम मुकाबले में चमके। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 8.5 की इकॉनमी से 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। स्टार्क ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। हेड खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने नीतिश रेड्डी को अपना शिकार बनाया। रेड्डी ने 10 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने शाहबाज अहमद को बोल्ड किया। शाहबाज भी खाता तक नहीं खोल पाए।
प्लेऑफ में किए हैं अब तक 3 शिकार
बता दें कि मिचेल स्टार्क ने IPL प्लेऑफ में अब तक 3 शिकार किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सभी बल्लेबाजों को उन्होंने डक पर पवेलियन भेजा है। इससे पहले 2015 में राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मोरिस और चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावों को उन्होंने डक पर पवेलियन भेजा था। IPL 2024 में स्टार्क के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 28.66 की औसत और 11.07 की इकॉनमी से 15 शिकार किए हैं। ग्रुप स्टेज में स्टार्क का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि, अहम मुकाबलों से पहले स्टार्क की फॉर्म में वापसी कोलकाता के लिए अच्छे संकेत हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने RCB फैंस से क्यों मांगी माफी, 2016 फाइनल में ऐसा क्या हुआ?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines