---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

IPL 2025 Mega Auction: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल मेगा ऑक्शन में किन 4 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, इसे लेकर कयास शुरू हो गए हैं। इस सीजन में एमआई की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 10वें स्थान पर रही।

Mumbai Indians Team
---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होगा। तीन साल में एक बार होने वाले इस ऑक्शन पर सभी की नजरें गड़ी हैं क्योंकि टीमों को नए स्वरूप में देखा जाता है। मेगा ऑक्शन में टीमों को सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति होती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम के कौनसे 4 खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा बरकरार रख सकती है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने न केवल 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं, बल्कि इस सीजन में बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। रोहित ने 14 मैचों में 32.08 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन जड़े। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: KKR vs SRH Qualifier 1: क्या होता है सिल्वर डक? जिसका शिकार हुए ट्रेविस हेड

वहीं एमआई की टीम जसप्रीत बुमराह को भी रिटेन कर सकती है। बुमराह ने 2013 में डेब्यू किया था। वह अब तक टीम के मुख्य गेंदबाज बने हुए हैं। उन्होंने 133 मैचों में 165 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 20 विकेट झटके। इसी के साथ एमआई सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या को भी रिटेन कर सकती है। टीम में दोनों का स्थान पक्का माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने RCB फैंस से क्यों मांगी माफी, 2016 फाइनल में ऐसा क्या हुआ?

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2024 08:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola