मिचेल स्टार्क ने संन्यास के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, बड़े मैच की प्लेइंग XI से बाहर होने पर फूटा गुस्सा

Mitchell Starc On Retirement: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी के संन्यास लेने की चर्चा तेज है। धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क के संन्यास लेने की बात कही जा रही है। अब खुद स्टार्क ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

Mitchell Starc Breaks Silence On Retirement

Mitchell Starc

विज्ञापन

Mitchell Starc On Retirement: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत समेत दुनियाभर के कई स्टार क्रिकेटर टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी संन्यास ले चुके हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

2010 में डेब्यू करने वाले स्टार्क की उम्र 34 साल हो चुकी है। ऐसे में क्या वे संन्यास लेने की सोच रहे हैं? इसे लेकर खुद स्टार्क ने चुप्पी तोड़ दी है। विलो टॉक पॉडकास्ट पर कहा- “मुझे नहीं पता, शायद मैं इस पर अनिश्चित रहूंगा। मैंने अभी तक इस पर अपना निर्णय नहीं लिया है।”

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट पर सवाल

इसके साथ ही कैरेबियाई मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मैच के लिए बाहर किए जाने पर स्टार्क का गुस्सा फूट पड़ा। स्टार्क को बड़े मैच का प्लेयर माना जाता है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। स्टार्क ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह टीम मैनेजमेंट के फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के हाथों 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिससे ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद टूट गईं। स्टार्क की जगह इस मैच में एश्टन एगर को शामिल किया था।

विज्ञापन

स्पिन ने निभाई भूमिका

स्टार्क ने कहा कि शायद टीम मैनेजमेंट ने सिर्फ सेंट विंसेंट के मैदान पर उनके पिछले मुकाबलों को देखा। जिसमें स्पिन ने अहम भूमिका निभाई थी। स्टार्क ने कहा- शायद उस मैच में भी फील्डिंग की वजह से हम हार गए। तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप के बिजी शेड्यूल को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो रात के खेल थे और तीसरा दिन का खेल था, इसलिए हमारे लिए यह अच्छी तैयारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में वेन्यू के बीच यात्रा करना हमेशा मुश्किल होता है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा पर दिया बयान 

स्टार्क ने इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के खिलाफ खेलने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने उनके खिलाफ काफी खेला है। उन्होंने शायद सेंट लूसिया में हवा का फायदा उठाया। मैंने पांच खराब गेंदें फेंकी और उन्होंने सभी पर छक्के जड़े।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ