CT 2025: क्या चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत के रुख से घबराया पाकिस्तान? सामने आया वसीम अकरम का बयान

Wasim Akram Champions Trophy: पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत का रुख सामने आया है। कहा जा रहा है कि एशिया कप की तरह ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।

Wasim Akram Champions Trophy

Wasim Akram Champions Trophy

Wasim Akram Champions Trophy: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एक और बड़े टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। आठ देशों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान की ओर से की जाएगी, लेकिन टीम इंडिया को लेकर खबर सामने आई है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी का कहना है कि दुबई और श्रीलंका में इसे आयोजित कराने की मांग की जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला लिया था। वेन्यू हाथ से निकल जाने के डर से घबराए पाकिस्तान के दिग्गज अब खुलकर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन

”हम उनका जबर्दस्त वैलकम करेंगे”

वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू में कहा- ”मैं उम्मीद करता हूं कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आए। हमारा देश सभी टीमों की मेजबानी के लिए तैयार है। हम उनका जबर्दस्त वैलकम करेंगे। क्रिकेट भी जबर्दस्त होगा। हमारे यहां काफी अच्छी फैसिलिटी हैं। नए स्टेडियम भी बन रहे हैं। पीसीबी चेयरमैन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। कराची और इस्लामाबाद के स्टेडियम को नया रूप दिया जा रहा है।”

विज्ञापन

”क्रिकेट और पॉलिटिक्स अलग हों”

वसीम अकरम ने आगे कहा- ”पाकिस्तान को क्रिकेट की बेहतरी के लिए इस टूर्नामेंट की जरूरत है। मैं उम्मीद करता हूं कि दुनियाभर की टीमें यहां हिस्सा लेंगी। क्रिकेट और पॉलिटिक्स अलग होने चाहिए। अकरम के अनुसार, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

विज्ञापन

अगले हफ्ते तक हो सकता है फैसला

दरअसल, बीसीसीआई ने इसे न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है। पूरी संभावना है कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा के चलते ये मांग की गई हो। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई अगले हफ्ते कोलंबो में आईसीसी की बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने के फैसले के बारे में औपचारिक रूप से बताएगा।

विज्ञापन

आठ टीमों ने किया क्वालीफाई

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई किया है। इसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम हिस्सा लेगी। पाकिस्तान के अलावा बाकी 7 देशों ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के जरिए जगह बनाई है। इसके लिए गद्दाफी स्टेडियम लाहौर, रावलपिंडी और नेशनल स्टेडियम कराची का चुनाव किया गया है। कहा जा रहा है कि इसका आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच किया जा सकता है। इसकी शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच मैच से की जाएगी। भारत का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को होगा। वहीं पाकिस्तान के साथ ‘महामुकाबला’ 1 मार्च को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ