Mike Hussey Australia Consultant Coach: दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी की ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में वापसी हुई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी बड़े टूर्नामेंट्स के लिए उन्हें अपनी कोचिंग टीम में शामिल किया है. हसी को 2027 में होने वाली एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, उन्हें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक और T20 वर्ल्ड कप के लिए टी20 सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
हसी की यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी कर रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से टीम के हालात अच्छे नहीं रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर कंगारू टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था. अब हसी टीम की स्थिति सुधारने के लिए काम करेंगे.
इंग्लैंड का ऑफर ठुकराकर ऑस्ट्रेलिया से जुड़े माइक हसी
माइक हसी ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल और अनुभवी क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. हसी पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अलग-अलग मौकों पर जुड़ते रहे हैं और पर्थ में होने वाले सालाना टेस्ट मैच से पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी सलाहकार की जिम्मेदारी संभालते थे. हालांकि, कमेंट्री और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अलावा द हंड्रेड की टीम वेल्श फायर के साथ कोचिंग की जिम्मेदारियों के चलते वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को नियमित रूप से समय नहीं दे पाते थे. लेकिन अब उन्हें टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह एक नई भूमिका में अपनी नेशनल टीम की मदद करते नजर आएंगे.
आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के सामने एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप 2027 जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी. इसके अलावा, लॉस एंजिल्स ओलंपिक और 2028 टी20 वर्ल्ड कप भी टीम के भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं. बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया से जुड़ने से पहले हसी के पास इंग्लैंड की ओर से भी काम करने का प्रस्ताव था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. इंग्लैंड के लिए काम करने के बजाय उन्होंने अपनी टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया.
एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ काम करेंगे माइक हसी
अब माइक हसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ मिलकर कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारियां संभालेंगे. हसी के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है. वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं.
अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर हसी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह इस भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं और टीम को लगातार जीत दिलाने में अपना योगदान देना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया पर दिया हिंट
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया
साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. इंग्लैंड के खिलाफ इन सीमित ओवरों की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच भी खेलने हैं. माइक हसी अपनी नई भूमिका में शुरुआत इसी चुनौतीपूर्ण दौरे से करेंगे और टीम की कोचिंग की मदद करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके जुड़ने से ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन में कितना सुधार आता है.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, जनवरी 2027 में बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
22 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines