इंग्लैंड क्रिकेट टीम में कई बदलाव किए जा रहे हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टेस्ट टीम के लिए स्टीफन फ्लेमिंग को नया हेड कोच नियुक्त किया है. ब्रैंडन मैकुलम के कार्यकाल के बाद फ्लेमिंग को जिम्मेदारी दी गई है. फ्लेमिंग ने कई सालों तक सीएसके के हेड कोच की भूमिका निभाई. अब सीएसके का एक और दिग्गज इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बन सकता है. इसकी वकालत खुद फ्लेमिंग ने की है.
इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बन सकता है सीएसके का पूर्व दिग्गज
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फ्लेमिंग ने इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बनने के लिए सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और सहायक कोच माइकल हसी से संपर्क किया है. फ्लेमिंग और हसी ने पहली बार सीएसके के लिए एक साथ खेला था. बाद में फ्लेमिंग टीम के हेड कोच बन गए और हसी को सहायक कोच की भूमिका मिली. दोनों ने 15 साल एक साथ बिताए.
एशेज के दौरान इंग्लैंड के बैटिंग कोच रहे मार्कस ट्रेस्कोथिक, 19 अगस्त को हेडिंगली में शुरू होने वाली पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अंतरिम कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करेंगे टीम इंडिया के ये 3 धाकड़ खिलाड़ी!
शानदार करियर के मालिक
51 साल के हसी ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 51.52 की औसत के साथ 6235 रन बनाए. इसके अलावा 185 वनडे मैच में उन्होंने 48.15 की औसत के साथ 5442 रन बनाए. वहीं, 38 टी-20 मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 37.94 की औसत के साथ 721 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 19 शतक, वनडे में 3 शतक जमाए हैं.
आईपीएल में भी उनके पास अच्छा खासा अनुभव रहा है. उन्होंने साल 2008 से 2015 तक खेला. उन्होंने 59 मैच में 38.76 की औसत के साथ 1977 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 15 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल 7 साल खेला, जिसमें 6 साल उन्होंने सीएसके के लिए खेला, जबकि 1 साल उन्होंने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
17 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
54 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
59 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines