Hardik Pandya Praise Self Bowling: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आखिरकार अपने पुराने रंग में लौटे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 के 55वें मुकाबले में हार्दिक ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। खराब प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों के बीच पांड्या ने अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस को शानदार जीत मिली। इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपने मुंह मियां मिट्ठू होते दिखे। हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी की खूब तारीफ की।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 55 मैचों के बाद भी नहीं मिली प्लेऑफ की टीम, 9 टीमें रेस में बरकरार
विश्व कप में चुने जाने के साथ है रंग में आए हार्दिक
आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने 30 अप्रैल को भारतीय टीम का स्क्वाड जारी किया। टीम सामने आने से पहले हार्दिक पांड्या के विश्व खेलने पर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन बीसीसीआई ने हार्दिक पर भरोसा जताया और उन्हें विश्व कप टीम में शामिल कर लिया। विश्व कप के लिए चुने जाने के साथ ही हार्दिक अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद जब पांड्या से इसके बारे में पूछा गया, तो पांड्या ने कहा कि मुझे सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना पसंद है। मैं तो इस मैच में भी बस स्थिति के अनुसार गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था। आज भी मैंने सही क्षेत्र में गेंदबाजी की और यह काम कर गई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा का ड्रेसिंग रूम से रोते हुए वीडियो वायरल, फैंस भी हुए भावुक
सोशल मीडिया फैंस उड़ा रहे बयान का मजाक
हार्दिक पांड्या के इस बयान का सोशल मीडिया फैंस खूब मजाक बना रहे हैं। फैंस का कहना है कि एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करते ही पांड्या का एटीट्यूड बदल गया। बाकी मैचों में सही ठिकाने पर गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे थे। फैंस का यह भी कहना है कि हार्दिक का हैदराबाद के खिलाफ मैच में तुक्का लग गया, जिसके कारण उन्हें विकेट मिल गई।
ये भी पढ़ें:- MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद गिनाईं गेंदबाजों की कमियां, बोले- 15 रन एक्स्ट्रा दिए
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
25 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines