MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद गिनाईं गेंदबाजों की कमियां, बोले- 15 रन एक्स्ट्रा दिए

Hardik Pandya MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद अपनी टीम की कुछ कमियां गिनाईं। उन्होंने गेंदबाजी को लेकर बयान दिया।

Hardik Pandya Mumbai Indians IPL

Hardik Pandya Mumbai Indians IPL 2024

Hardik Pandya MI vs SRH: आईपीएल 2024 के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बड़ी जीत दर्ज की। एमआई की टीम ने वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में सन राइजर्स हैदराबाद को 16 गेंद रहते 7 विकेट से शिकस्त दी। सन राइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में ही ये लक्ष्य 7 विकेट से हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने मैच विनिंग सेंचुरी ठोकी। हालांकि इस बड़ी जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजों की कमियां गिनाईं।

विज्ञापन

हमने 10-15 रन एक्स्ट्रा दिए

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद प्रजेंटेंशन में कहा- मुझे लगता है कि हमने 10-15 रन अतिरिक्त दिए। गेंदबाजों के लिए इन दिनों में गलतियों का मार्जिन कम हो गया है। इसके बाद पांड्या ने अपनी गेंदबाजी पर कहा- मैं स्थिति के अनुसार और सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना पसंद करता हूं। आज मैंने सही एरिया में गेंदबाजी की और ये काम कर गया। पांड्या ने इसके बाद कहा कि पीयूष चावला ऐसे खिलाड़ी हैं जो खेल को अपने कब्जे में ले सकते हैं।

विज्ञापन

हार्दिक-पीयूष की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन नुवान तुषारा और अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए। तुषारा ने 4 ओवर में 42 रन लुटाए। उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला। वहीं अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 42 रन दिए। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं पीयूष चावला ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट चटकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ