MI vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने मारी बाजी, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी करारी मात

MI vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में ही हासिल कर सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की.

IPL 2026, MI vs PBKS

IPL 2026, MI vs PBKS

IPL 2026, Mumbai Indians vs Punjab Kings Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने मुंबई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में ही 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जबकि श्रेयस ने 35 गेंदों पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, मुंबई की ओर से एमए गजनफर ने 2 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट झटके.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए. MI के लिए क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा और 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी जड़े. उनके अलावा, नमन धीर ने 31 गेंदों पर 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 14 रन जोड़े. वहीं, पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने 1-1 विकेट लिया. यह पंजाब की 5 मैचों में चौथी जीत है और इसी के साथ टीम ने पॉइटंस टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया है. वहीं, मुंबई को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात दी. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में ही 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब की जीत में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई. प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जबकि श्रेयस ने 35 गेंदों पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. यह पंजाब की 5 मैचों में चौथी जीत है, जबकि मुंबई को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: श्रेयस अय्यर हुए आउट

श्रेयस अय्यर 35 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर मार्कस स्टोयनिस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. पंजाब जीत के करीब है. टीम को 24 गेंदों में 8 रन जीत के लिए चाहिए.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 100 रन

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर्स में दो विकेट पर 100 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 96 रनों की जरूरत है. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 44 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में बनाए 61 रन

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 16 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

5वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को कूपर कॉनोली के रूप में दूसरा झटका लगा. कॉनोली 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर एएम ग़ज़नफ़र की गेंद पर आउट हो गए. 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा. प्रियांश 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट एएम ग़ज़नफ़र की गेंद पर आउट हो गए. 2.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांस आर्या और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने दिया 196 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए. टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा और 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी जड़े. उनके अलावा, नमन धीर ने 31 गेंदों पर 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 14 रन जोड़े. वहीं, पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने 1-1 विकेट लिया.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटे पवेलियन

19वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में 5वां झटका लगा. रदरफोर्ड सिर्फ एक रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 185 रन है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में चौथा झटका लगा. हार्दिक 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर और जेवियर बार्टलर ने मिलकर बाउंड्री पर एक शानदार कैच लपकर हार्दिक को पवेलियन भेजा.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शानदार शतक

MI के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शतक ठोक दिया है. डी कॉक ने 53 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया. 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 169 रन है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 16 ओवर में बनाए 160 रन

मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. फिलहाल क्विंटन डी कॉक 95 रन और हार्दिक पांड्या 5 रन बनकार क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में चौथा झटका लगा. नमन 31 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेलकर शशांक सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: नमन धीर ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ नमन धीर ने शानदार अर्धशतक जमाया. नमन ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 12 ओवर में बनाए 125 रन

मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बना लिए हैं. फिलहाल क्विंटन डी कॉक 71 रन और नमन धीर 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शानदार अर्धशतक

क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. डी कॉक ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 48 रन

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं. फिलहाल नमन धीर 27 रन और क्वीटन डी कॉक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: युजवेंद्र चहल ने छोड़ा कैच

पारी के 5वें ओवर के दौरान युजवेंद्र चहल ने नमन धीर का एक आसान सा कैच छोड़ दिया. तब नमन सिर्फ 10 रन बनाकर खेल रहे थे. अब देखना दिलचस्प होगा की चहल की ये गलती पंजाब की टीम को कितनी भारी पड़ती है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

रयान रिकेल्टन के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. MI ने सिर्फ 12 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया है. रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. MI के लिए क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

मुंबई इंडियंस के संभावित सब्स्टीट्यूट: एएम ग़ज़नफ़र, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार.

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब मुंबई इंडियंस टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के लिए अब से थोड़ी ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: विजय रथ पर सवार है पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है. विजज रथ पर सवार PBKS इस समय 7 अंकों और +0.720 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है. 5 बार की चैंपियन टीम को लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 2 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर – नेहल वढेरा.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह. इम्पैक्ट प्लेयर – शेरफेन रदरफोर्ड.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

MI और PBKS के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी कर रहा है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 17 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने भी 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, विशाल निशाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस.

MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार.


MI vs PBKS IPL 2026 Live Score: आज पंजाब से भिड़ेगी मुंबई की टीम

आईपीएल 2026 में आज (16 अप्रैल) मुंबई इंडियंस की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी. यह मैच शाम 7.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब की टीम विजय रथ पर सवार है तो वहीं मुंबई को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ