Hardik Pandya Against Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक को यह फैसला भारी पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 257 रन टांग दिए हैं। मुंबई को जीत के लिए विशाल स्कोर मिला है। इस मैच के दौरान जब मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी, इस दौरान देखने को मिला कि हार्दिक पांड्या अपने ही गेंदबाज पर आग बबूला हो रहे हैं। हार्दिक पांड्या मैच के दौरान झल्ला रहे थे, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: रोहित शर्मा ने लूटी पतंग…ऋषभ पंत ने उड़ाई, बीच मैच बच्चे बने स्टार खिलाड़ी
इस सीजन 7वीं बार बना 250 प्लस स्कोर
मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह वाकया तब देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आतिशी पारी खेली। आज दिल्ली ने एक बार फिर 250 प्लस का स्कोर कर दिया है। यह इस सीजन का सातवां 250 प्लस का स्कोर है। फ्रेजर-मैकगर्क ने मुकाबले में सिर्फ 27 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली है। इस दौरान फ्रेजर के बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले थे। फ्रेजर के अलावा भी दिल्ली के अन्य बल्लेबाजों ने खूब साथ दिया, इस कारण से डीसी का स्कोर यहां तक पहुंच सका है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: राहुल बाहर… ईशान का पत्ता साफ, अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री, पूर्व दिग्गज ने चुनी अजीबोगरीब टीम
ल्यूक वुड की जबरदस्त पिटाई
हार्दिक पांड्या की मैच के दौरान खूब पिटाई हुई है। हार्दिक ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी कराई, जिसमें उन्हें 41 रन जड़े हैं। आज एक बार फिर हार्दिक ने बुमराह से ओपनिंग बॉलिंग नहीं कराने की गलती की है। इस मुकाबले में मुंबई के एक तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था। उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाड़ी ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन आज वुड की खूब पिटाई हुई है। दिल्ली के खिलाफ वुड को 4 ओवर में 68 रन लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने खूब मचाई तबाही, फिर भी नहीं तोड़ पाए सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
6 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
32 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
47 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines