MI vs DC: रोहित शर्मा ने लूटी पतंग...ऋषभ पंत ने उड़ाई, बीच मैच बच्चे बने स्टार खिलाड़ी

Rishabh Pant Flew The Kite: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बीच एक अनोखा वाकया देखने को मिला है। मैच के दौरान रोहित शर्मा ने एक पतंग लूटकर ऋषभ पंत को सौंप दी। इसके बाद पंत बीच मैदान ही पतंग उड़ाने लगे।

MI vs DC IPL 2024 Hardik Pandya Angry Viral Video vs Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस।

Rishabh Pant Flew The Kite: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक अनोखा वाकया देखने को मिला है। मैच के दौरान एक पतंग कटकर मैदान पर आ गिरी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पतंग लूटी और इसे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को सौंप दिया है। इसके बाद पंत को अपने बचपन के दिन याद आ गए और वह बीच मैदान ही पतंग उड़ाने लगे। पंत ने पतंग की डोर पकड़ ली, फिर इसे उड़ाने लगे। यह देख सभी खिलाड़ी भी हंस रहे थे और पंत की ओर देख रहे थे। तभी अंपायर मौके पर पहुंचे और पंत से पतंग लेकर बाहर गए। मैच के दौरान इस घटना ने सुर्खियां बटोर ली है। जब पंत ने पतंग लूटी, इस दौरान कमेंटेटर भी कप्तान से खूब मजे ले रहे थे। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि पंत ने कश्मीरी गेट में खूब पतंग लूटे हैं, उनके पास पतंग लूटने का काफी अनुभव है। ऋषभ पंत का पतंग लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क की आतिशी पारी

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है। आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दिल्ली ने पहली में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और स्कोरबोर्ड पर 257 रन टांग दिए। दिल्ली की ओर से ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सिर्फ 27 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में भी खूब रन लुटे थे। फ्रेजर के अलावा दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने भी बेहतर साथ दिया। पोरेल ने 27 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

ट्रिस्टन स्टब्स ने भी खेली शानदार पारी

दिल्ली को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में करीब-करीब सभी बल्लेबाजों का योगदान रहा है। दिल्ली के बल्लेबाज शाई होप से लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेली। होप ने मुकाबले में 17 गेंदों में 41 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी 29 रनों की पारी खेली। आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार 48 रनों की पारी के कारण दिल्ली का स्कोर 250 के पार हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ