साढ़े 5 फीट के बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Mehidy Hasan Miraz: बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने इतिहास रच दिया। वह एक मामले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

BAN vs SA (3)

Mehidy Hasan Miraz: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ी मेहदी हसन मिराज ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टरशिप की है।

विज्ञापन

मिराज और जाकेर अली ने रचा इतिहास

मिराज और जाकर अली ने इस मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ओर से मोर्चा संभाला। दोनों ने 7वें विकेट के लिए ये कारनामा किया था। मिराज और जाकेर ने इस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 138 रनों की साझेदारी करते हुए इतिहास रच दिया। ये टेस्ट प्रारूप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाड़ी हबिबुल बशर और जावेद उमर ने साल 2003 में अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 131 रनों की साझेदारी निभाई थी। लेकिन 19 साल बाद मिराज और जाकेर अली ने ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया और अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

138 – मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली, मीरपुर, 2024
131 – हबीबुल बशर और जावेद उमर, चटोग्राम, 2003
94 – महमूदुल्लाह और मुश्फिकुर रहीम, मीरपुर, 2015
89 – महमूदुल्लाह और तमीम इकबाल, चैटोग्राम, 2015
84 – हबीबुल बशर और हन्नान सरकार, पोटचेफस्ट्रूम, 2002

मिराज अर्शतक जमाकर नाबाद

दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज 171 गेंदों में 87 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। उन्होंने 9 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किए। वहीं जाकेर अली ने भी दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 171 गेंदों में 87 रन बनाए थे। हालांकि केशव महाराज ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। जाकेर ने अपनी पारी में 7 चौके भी लगाए थे।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 106 रनों पर ही सिमट गई थी, जिसके जवाब में अफ्रीका ने 308 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश 7 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना चुकी है। बांग्लादेश फिलहाल 81 रनों की बढ़त बनाए हुए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ