T20 World Cup 2024, Mayank Yadav: IPL 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। 1 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए आईपीएल के दौरान ही भारतीय टीम का चयन हो जाएगा। ऐसे में लीग के 17वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वॉड में तरजीह दी जाएगी। IPL 2024 के दौरान कई युवा भारतीय खिलाड़ी लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि इन प्लेयर्स को अमेरिका का टिकट मिल सकता है।
इस सीजन शानदार प्रदर्शन
IPL 2024 में युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव का प्रदर्शन उम्दा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज ने अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिताए हैं। ऐसे में उन्हें विश्व कप टीम में जगह पाने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद मयंक तीसरे पेसर के रूप में विश्व कप का टिकट पा सकते हैं। पूर्व चयन समिति अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने भी इस बात के संकेत दिए हैं।
तीसरे पेसर की जरूरत
रेव स्पोर्टज से बातचीत में प्रसाद ने कहा, “अगर यह कोई और फॉर्मेट होता तो शायद मैं अलग तरह से सोचता। मैंने कुछ द्विपक्षीय सीरीज के लिए उन्हें देखने के बाद ही कोई फैसला किया होगा। IPL अपने आप में एक बड़ा मंच है जहां आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं क्योंकि हर खेल में दबाव होता है। मयंक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दिखाया है कि वह दबाव झेल सकते हैं और अच्छी लाइन पर लगातार गेंदबाजी कर सकते हैं। वह पहले ही अपनी गति से अच्छे-अच्छों को परेशान कर चुके हैं। मोहम्मद शमी चोटिल हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद तीसरे तेज गेंदबाज की तलाश होगी। ऐसे में इस तरह की गति और सटीकता वाला कोई व्यक्ति टी20 विश्व कप टीम में जगह पाने का हकदार है।”
मयंक ने लिए हैं 6 विकेट
IPL 2024 में मयंक यादव ने अब तक 3 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6 सफलताएं प्राप्त की हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मयंक ने 27 रन देकर 3 सफलातएं प्राप्त की थीं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध मयंक ने 3 विकेट चटकाए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच उन्होंने 1 ओवर ही गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी।
ये भी पढ़ें: पुष्पा 2 देखने के लिए बेताब है ये दिग्गज क्रिकेटर, टीजर रिलीज पर ऐसे किया रिएक्ट
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक की कप्तानी पर आया रोहित का रिएक्शन, ड्रेसिंग रूम का सीक्रेट वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
25 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
30 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
47 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines