LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स को जीत के लिए चाहिए 200 रन, धवन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 11वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है।

Lucknow Super Giants gave target of 200 runs to Punjab Kings

शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को दिलाई शानदार शुरुआत। इमेज क्रेडिट- IPL

LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 11वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक (54) ने अर्धशतक लगाया। पंजाब किंग्स को इस सीजन अगर दूसरी जीत चाहिए तो उन्हें 200 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ताबड़तोड़ रही है। कप्तान शिखर धवन ने फिफ्टी जड़ दी है। पंजाब आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। टीम ने 10 ओवर के में बिना कोई विकेट खोए 98 रन बना दिए हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल ने बनाए 15 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत औसत रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया। उन्होंने केएल राहुल को जॉनी बेयरस्टो को हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने 9 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।

विज्ञापन

नहीं चला पडिक्कल का बल्ला

राहुल के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर 9 रन बनाए। सैम करन की गेंद पर शिखर धवन ने पडिक्कल का कैच लपका। इसके बाद डिकॉक और मार्कस स्टोइनिस ने तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। राहुल चाहर ने 9वें ओवर में स्टोइनिस को बोल्ड किया। उन्होंने 2 छक्कों की बदौलत 12 गेंदों पर 19 रन जड़े।

डिकॉक ने लगाया अर्धशतक

14वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ का चौथा विकेट गिरा। अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक का विकेट चटकाया। डिकॉक ने 38 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 146 के स्कोर पर LSG का 5वां विकेट गिरा। कप्तान निकोलस पूरन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 3 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। कगिसो रबाडा ने पूरन को बोल्ड किया।

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या की तूफानी पारी

19वें ओवर में लखनऊ को छठा झटका लगा। आयुष बदोनी ने 10 गेंदों पर 8 रन बनाए। इसी ओवर की अगली गेंद पर रवि बिश्नोई ने गोल्डन डक का शिकार हुए। आखिरी ओवर में मोहसिन खान रन आउट हुए। उन्होंने 1 गेंद पर 2 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन को 3 सफताएं मिली। उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने 2 और कगिसो रबाडा-राहुल चाहर ने 1-1 शिकार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ