IPL 2024: CSK के लिए गुड न्यूज, 2 स्टार खिलाड़ी टीम से जुड़ने को तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पथिराना और तीक्षणा विश्व कप के लिए अपनी वीजा प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज टीम में शामिल होंगे।

matheesha pathirana Maheesh Theekshana will join CSK today

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर आई सामने। इमेज क्रेडिट- IPL

Maheesh Theekshana, Matheesha Pathirana: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। इस हार ने चेन्नई की प्लेऑफ की राह कठिन कर दी है। PBKS के खिलाफ मुकाबले में CSK अपने 5 मैच विनर खिलाड़ियों को बिना मैदान पर उतरी थी। कुछ खिलाड़ी जहां चोटिल थे तो कुछ अपने देश वापस लौट गए थे। श्रीलंकाई खिलाड़ी महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप 2024 के लिए वीजा इश्यू के कारण अपने देश वापस लौट गए थे।

विज्ञापन

आज टीम से जुड़ेंगे दोनों खिलाड़ी

हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पथिराना और तीक्षणा विश्व कप के लिए अपनी वीजा प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज टीम में शामिल होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स अपने अगले मैच में रविवार को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में CSK ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है। 10 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है।

विज्ञापन

दीपक चाहर हैं चोटिल

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल हैं। इस कारण वह पिछला मैच भी नहीं खेले थे। खबरों की मानें तो CSK के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि दीपक चाहर अभी भी चोटिल हैं। मैं यह तो नहीं कहूंगा कि वह IPL 2024 से बाहर हो जाएंगे, लेकिन इतना जरूर है कि उनका खेलना पक्का नहीं है। वह बाहर भी हो सकते हैं। चेन्नई को अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। CSK के CEO ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि दीपक पंजाब नहीं जाने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट के बीच झटका लगने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ